grah 1 3

ss

Wednesday 17 May 2017

मटर पनीर कुलचा

मटर पनीर कुलचा बनाने की विधि-

सामग्री

मटर = १ कप(उबली हुई)
पनीर = १ कप
लालमिर्च पाउडर =१/४ चम्मच
जीरा = १/२ चम्मच
दूध = १ कप
बेकिंग पाउडर = १ चम्मच
मैदा = ३ कप
प्याज = १ बड़ी बारीक़ कटी हुई
चाट मसाला = ११/२ चम्मच
गरम मसाला= १/२ चम्म्च
नमक स्वादानुसार
हरी धनिया = १/४ कप बारीक कटी हुई
हरी मिर्च = ३ बारीक़ कटा हुआ
ऑलिव आयल = ४-५ चम्मच
मख्खन जरूरत के अनुरूप

बनाने की विधि:-

१. मैदे को एक बाउल में ले उसमे नमक, बेकिंग पाउडर अच्छे से मिलाये, फिर उसमे २ चम्मच तेल और दूध मिलाकर आटा गुथे और १/२ घंटे के लिए ढककर रख दे |

२. फिर उस १/२ घंटे में एक पैन में बचे हुए आयल को गरम करने को रखे, और जब तक तेल गर्म हो रहा मटर को हाथ से मसल ले |

३. अब उसमे जीरा डाले जब जीरा का रंग बदलने लगे तो उसमे प्याज डालकर हल्का भुने | फिर उसमे उबली मसली हुई मटर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाये और अच्छे से एकसार होने तक भुने और गैस बंद कर दे |

४. तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइया बनाये |

५. फिर तैयार मटर सामग्री में पनीर के टुकडे, चाट मसाला , गरम मसाला और धनिया पत्ती अच्छे से मिलाये |

६. तैयार लोइयो के बीचो बीच भरावन रख कर कचोरी जैसा बंद करे तथा सारी लोइया तैयार करे |

७. फिर हाथ व उंगलियों की टिप्स में तेल लगाकर तैयार कुल्चो को सारे तरफ तेल लगा दे |

८. फिर एक नॉनस्टिक पैन को गैस मे गर्म करे | अब अंदर तक पकने तक पलट पलट कर पकाए |

९. फिर मख्खन लगाकर कुल्चो को / या मख्खन रहित ही सर्व करे |

No comments:

Post a Comment